Delhi pollution : दिल्ली सरकार ने आने वाली सर्दियों के मौसम में प्रदूषण बढ़ने की आशंका को देखते हुए 1 अक्टूबर 2022 से 28 फरवरी 2023 तक दिल्ली में मध्यम और भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। बता दें कि दिल्ली सरकार का ये बड़ा निर्णय है। हर साल सर्दियों में दिल्ली में बढ़ते प्रदुषण के कारण ये बड़ा फैसला लिया गया है।
दिल्ली सरकार ने आने वाली सर्दियों के मौसम में प्रदूषण बढ़ने की आशंका को देखते हुए 1 अक्टूबर 2022 से 28 फरवरी 2023 तक दिल्ली में मध्यम और भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 23, 2022
बता दें कि दिल्ली में इस समय भी प्रदुषण काफी ज्यादा है। राजधानी दिल्ली दुनिया के उन टॉप राजधानियों में आती हैं जहाँ प्रदुषण सबसे ज्यादा है। जिसके कारण हर साल दिल्ली की अरविन्द केजरीवाल सरकार कई बड़े कदम उठाती है।
यह भी पढ़ें : उद्धव ठाकरे सीएम आवास छोड़, अपने घर ‘मातोश्री’ पहुंचे!
ODD- EVEN नियम – Delhi pollution
प्रदुषण बढ़ने के कारण दिल्ली के लोगों को कई परेशानियों को सामना करना पड़ता है। जिसके बाद कई कठोर नियम लगाए जाते हैं। जैसे ओड इवन नियम भी दिल्ली सरकार इसलिए लेकर आई थी, क्योंकि दिल्ली में प्रदुषण काफी ज्यादा बढ़ जाता है।
इसी के साथ ही दशहरा और दिवाली के मौके पर सरकार पटाखों पर बैन लगा देती है। ऐसे में इस बार दिल्ली सरकार पहले से ही प्रदुषण पर नियंत्रण पाने के लिए कई बड़े कदम उठा रही है।
यह भी पढ़ें: “शिवसेना ने कभी हिंदुत्व नहीं छोड़ा”: फेसबुक लाइव में बोले उद्धव ठाकरे