राजस्थान-महाराष्ट्र में पेट्रोल-डीजल के दाम में गिरावट, जानें आज के अपडेटेड दाम

पेट्रोल-डीजल के दाम
पेट्रोल-डीजल के दाम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (crude oil) की कीमतों में तेजी दिख रही है, हालांकि, ये अब भी 90 डॉलर प्रति बैरल के अंदर ही बनी हुई हैं। सोमवार को सुबह 6 बजे के करीब, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड 86.39 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है, वहीं, ब्रेंट क्रू़ड भी 88.13 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। इस तेजी के परिणामस्वरूप, देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन होता है, और जून 2017 से पहले कीमतों में संशोधन हर 15 दिन के बाद होता था।

राजस्थान में पेट्रोल-डीजल की कीमत में तेज गिरावट दिख रही है, जिसके परिणामस्वरूप पेट्रोल 93 पैसे और डीजल 84 पैसे गिरकर बिक रहा है। यह कीमतों में कमी के बाद राजस्थान के ग्राहकों के लिए राहत की खबर है। महाराष्ट्र में भी पेट्रोल 89 पैसे और डीजल 84 पैसे की गिरावट के साथ बिक रहा है। इसके अलावा, बिहार, हरियाणा, और जम्मू-कश्मीर में भी कीमतों में गिरावट दिख रही है। हालांकि, उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल 27 पैसे की बढ़त के साथ बिक रहे हैं.

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

शहरपेट्रोल (रु./लीटर)डीजल (रु./लीटर)
दिल्ली96.7289.62
मुंबई106.3194.27
कोलकाता106.0392.76
चेन्नई102.7494.34

 

अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

शहरपेट्रोल (रु./लीटर)डीजल (रु./लीटर)
नोएडा97.0090.14
गाजियाबाद96.5889.75
लखनऊ96.5789.76
पटना107.2494.04
पोर्टब्‍लेयर84.1079.74

 

ये भी पढेें: अगर ऑनलाइन पेमेंट फेल हो गया और पैसे कट गए तो ऐसे आएंगे पैसे रिफंड