दिल्ली के जाफराबाद में दो गुटों में जमकर फायरिंग हुई

दिल्ली के जाफराबाद में दो गुटों में जमकर फायरिंग हुई
दिल्ली के जाफराबाद में दो गुटों में जमकर फायरिंग हुई

राजधानी दिल्ली में कल रात जाफराबाद इलाके में जमकर दो गुटों में फायरिंग हुई। इस फायरिंग में चार दो सगे भाइयों सहित चार लोगों को गोली लगी। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को जल्द से जल्द पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद घायलों को इलाज के लिए गुरु तेग बहादुर अस्पताल में रेफर किया गया। फिलहाल घायलों की स्थिति समान्य बनी हुई है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस ताबड़तोड़ फायरिंग में घायलों की पहचान समीर खोपड़, अब्दुल हुसैन, अरबाज और हमजा के रूप में की गई है।पुलिस ने जानकारी दी कि समीर, अरबाज और हमजा का पुराना अपराधिक मामला दर्ज है। फायरिंग की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गई है।

ये भी पढें: ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आयकर अधिकारी को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया