पश्चिम बंगाल हिंसा में कूचबिहार में गोलीबारी, 1 की मौत 5 घायल

कूचबिहार में गोलीबारी
कूचबिहार में गोलीबारी

पश्चिम बंगाल में लगातार हिंसा जारी है। यह हर दिन हिंसा बढ़ती ही जा रही है। इसी बीच आज कूचबिहार में दो गुटों के बीच गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में 1 युवक की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए है। पुलिस सूचना मिलते ही फौरन पहुंच गए। सभी घायलों को इलाज के लिए दिनहाटा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात है और अब स्थिति शांतिपूर्ण है।

ये भी पढें: ओबामा को सोचना चाहिए कि उन्होंने कितने मुस्लिम देशों पर हमला किया: राजनाथ सिंह