यूपी के इन 6 गांवों में बाढ़ की स्थिति, फसलें हुई बर्बाद

यूपी के इन 6 गांवों में बाढ़ की स्थिति
यूपी के इन 6 गांवों में बाढ़ की स्थिति

UP Flood: यूपी के अलीगढ़ जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर खतरे के पार पहुंच गया है। इसके परिणामस्वरूप, अलीगढ़ के टप्पल के किशनगढ़, महाराजगंज, ऊंटासानी, शेरपुर जैसे 6 से अधिक गांवों में पानी भर गया है। किसानों की फसलें जलमग्न हो गई हैं और उन्हें भारी नुकसान हुआ है। बाढ़ के हालातों के कारण पशुओं के लिए चारे की कमी भी उत्पन्न हो रही है। इस संबंध में अलीगढ़ जिला प्रशासन ने जलस्तर को लेकर अलर्ट जारी किया है।

अलीगढ़ के महाराजगढ़ गांव की रहने वाली किसान महिला मीरा ने बताया कि वह अपनी सब्जियों की फसल को कटकर ले जा रही हैं, क्योंकि जल्द ही पानी उनकी फसलों में घुसने वाला है। मीरा ने कहा कि उन्हें डेढ़ लाख रुपये की फसल का नुकसान हुआ है। जिला प्रशासन ने इस मुद्दे को ध्यान में नहीं लिया है। वे लोग बाढ़ से परेशान हैं और बहुत सी फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। इस जोखिम भरे स्थिति में वे जीवन जी रहे हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों का आना-जाना होता है, लेकिन वे गाय-भैंसों को लेकर कहां जाएंगे।