दक्षिण कोरिया में बाढ़ का कहर, अब तक 31 लोगों की मौत, 14 लापता

दक्षिण कोरिया में अब तक 31 लोगों की मौत, 14 लापता
दक्षिण कोरिया में अब तक 31 लोगों की मौत, 14 लापता

दक्षिण कोरिया में बाढ़ अपना कहर ढा रहा है. बाढ़ के कारन यहां अब तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है और 14 लोग अभी भी लापता हैं। बीते कई दिनों से दक्षिण कोरिया में मूसलाधार बरसात के कारण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस आपदा के चलते हजारों लोगों को अपने घरों को छोड़कर अन्य सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करना पड़ा है। इस बाढ़ की स्थिति के चलते दक्षिण कोरिया के प्रधानमंत्री हान डक-सू ने चिंता व्यक्त की है। जानकारी के अनुसार ओसोंग में भूमिगत सड़क मार्ग पर 19 वाहनों की डूब जगह हुई है, जिसके कारण दर्जनों लोगों को प्रभावित हो गया है। हालांकि, अभी तक अधिकारी सटीक आंकड़े प्राप्त करने का प्रयास कर रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, अब तक सुरंग में फंसे पांच लोगों के शव निकाले गए हैं। इस भारी बारिश के कारण कई निचले इलाकों में बांध टूट गए हैं और पानी भर गया है, जिससे मृतकों की संख्या में वृद्धि हो सकती है।