‘पिछले 18 सालों से एमपी के साथ गलत होता आया है’- प्रियंका गांधी

‘पिछले 18 सालों से एमपी के साथ गलत होता आया है’- प्रियंका गांधी
‘पिछले 18 सालों से एमपी के साथ गलत होता आया है’- प्रियंका गांधी

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी चुनाव अभियान की शुरुआत करने जबलपुर पहुंची है। जबलपुर पहुंचकर यहां उन्होंने नर्मदा नदी की पूजा अर्चना की। चुनाव अभियान की शुरुआत उन्होंने एक रैली से की और कहा कि मध्य प्रदेश में बीते 220 महीने में 225 घोटाले हुए। बीते 18 सालों से एमपी के साथ सिर्फ गलत होता हुआ आया है। आगे उन्होंने कहा कि पिछले तीन सालों से बीजेपी ने मध्य प्रदेश में सिर्फ 21 सरकारी नौकरियां ही दी है। किसानों का मुआवजा बाटने में 4000 करोड़ का घोटाला किया गया है।

ये भी पढें: साइक्लोन Biparjoy को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट, दोपेहर 1 बजे बुलाई बैठक