BJP के पूर्व MLA संजीव सिंह ने मांगी इच्छा मृत्यु, 6 साल से जेल में बंद

पूर्व MLA संजीव सिंह ने मांगी इच्छा मृत्यु
पूर्व MLA संजीव सिंह ने मांगी इच्छा मृत्यु

झारखंड के एक पूर्व विधायक संजीव सिंह ने कोर्ट से इच्छामृत्यु की मांग की है। यह मामला धनबाद का है, जहां पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड में भाजपा के टिकट से झरिया के पूर्व विधायक रहे संजीव सिंह साल 2017 से जेल में बंद हैं। 11 जुलाई 2023 को जेल वार्ड में गिरने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। 11 जुलाई को जेल प्रशासन ने SNMMCH अस्पताल में उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया था, तब से पूर्व विधायक ऑक्सीजन पर हैं।

पूर्व विधायक की पत्नी सह भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाने की मांग न्यायालय व कोर्ट से लगातार की है, लेकिन आदेश नहीं मिल पाया है। इस बीच संजीव सिंह ने मंगलवार को कोर्ट में पिटीशन देकर इच्छामृत्यु की मांग कर दी है, इसके साथ ही मृत्यु के बाद अपने अंग को किसी जरूरतमंद को देने की अपील की है। पूर्व विधायक के अधिवक्ता मोहम्मद जावेद ने कहा कि संजीव सिंह कई बीमारियों से पीड़ित हैं, जिनका इलाज सरकारी अस्पताल में संभव नहीं है। उनकी इलाज निजी अस्पताल में कराने की मांग लगातार न्यायालय और जेल प्रशासन से की गई है.

ये भी पढें: भारत 2023 वनडे विश्व कप जीतने का प्रबल दावेदार है लेकिन उसे उम्मीदों के अनुरूप काम करना होगा: कपिल देव