पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू का आज हुआ मेडिकल चेकअप, DCP सांसद रवींद्र कुमार ने की निंदा

पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू का आज हुआ मेडिकल चेकअप
पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू का आज हुआ मेडिकल चेकअप

तेलुगू देशम पार्टी के प्रमुख और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को रविवार तड़के मेडिकल जांच के लिए विजयवाड़ा के सरकारी अस्पताल में लाया गया। उन्हें सीआईडी के अधिकारियों की एक टीम अस्पताल लेकर आई थी। इसके बाद उन्हें एसीबी कोर्ट के समक्ष पेश किया गया।

एसीबी की अदालत में हुई पेशी

सीआईडी अधिकारियों ने बताया कि मेडिकल जांच के बाद चंद्रबाबू नायडू को वापस एसआईटी कार्यालय ले जाया गया। उन्होंने बताया कि टीडीपी प्रमुख को विजयवाड़ा में विशेष भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो यानी एसीबी की अदालत में पेश किया गया। अस्पताल के साथ-साथ एसीबी कोर्ट में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री का केस सुप्रीम कोर्ट के वकील सिद्धार्थ लूथरा और अधिवक्ताओं की एक टीम लड़ रही है। टीडीपी के कई वरिष्ठ नेता नायडू को अदालत में पेश करते समय परिसर में मौजूद रहे।

सुबह 3:40 बजे मेडिकल चेकअप कराया

कुंचनपल्ली में एसआईटी कार्यालय में 10 घंटे की लंबी पूछताछ हुई. इसके बाद आज सुबह 3:40 बजे नायडू को मेडिकल चेकअप के लिए विजयवाड़ा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। यहां करीब 50 मिनट तक चले चेकअप चला. फिर उन्हें वापस एसआईटी कार्यालय ले जाया गया।

DCP सांसद रवींद्र कुमार ने गिरफ्तारी की निंदा की

टीडीपी (Telugu Desam Party) सांसद रवींद्र कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी की निंदा की है। उन्होंने शनिवार को वाईएसआर कांग्रेस सरकार और सीआईडी के खिलाफ आलोचना की है। उन्होंने सवाल उठाया कि पूर्व मुख्यमंत्री नायडू को गिरफ्तार किए जाने के 20 घंटे के बाद भी अदालत में क्यों पेश नहीं किया गया।

ये भी पढें: मोरक्को में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,012 हुई जबकी घायलों की संख्या 2,059