हैदराबाद में सिकंदराबाद क्षेत्र में तीन लड़कियां लापता

GIRLS MISSING
हैदराबाद में सिकंदराबाद क्षेत्र में तीन लड़कियां लापता
GIRLS MISSING, 22 फरवरी (वार्ता)- हैदराबाद में सिकंदराबाद क्षेत्र के तिरुमालागिरी में जन्मदिन की पार्टी मनाने गई तीन लड़कियां मंगलवार शाम से लापता हो गई। पुलिस ने बताया कि 9वीं कक्षा की छात्रा मारिया का मंगलवार को जन्मदिन था। मारिया दो सहेलियों हसीना और अखिना के साथ शाम को जन्मदिन मनाने के लिए अपने घर से निकली।

GIRLS MISSING: हैदराबाद में सिकंदराबाद क्षेत्र में तीन लड़कियां लापता

लेकिन तीनों लड़कियां रात तक अपने घर नहीं पहुंची तो उनके माता-पिता ने उनके बारे में पूछताछ की और देर रात तिरुमालागिरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लड़कियों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।