वैश्विक लक्जरी आवासीय मूल्य सूचकांक 2022 में 5.2 प्रतिशत बढा: नाइट फ्रैंक

नाइट फ्रैंक
नाइट फ्रैंक

मुंबई, 01 मार्च (वार्ता): रियल एस्टेट क्षेत्र की वैश्विक परामर्श कंपनी नाइट फ्रैंक की ‘द वेल्थ रिपोर्ट 2023’ के अनुसार वर्ष 2022 में प्राइम इंटरनेशनल रेजिडेंशियल इंडेक्स (पीरी100) वार्षिक आधार पर 5.2 प्रतिशत वर्ष दर वर्ष की वृद्धि हुई। यह सूचकांक मूल्य जो दुनिया भर में लक्जरी घर की कीमतों में उतार-चढ़ाव को दर्शाता है।

रिपोर्ट के अनुसार प्रमुख आवासीय बाजारों में दुबई में लक्जरी मकानों का मूल्य संचकांक 2022 में 44.2 प्रतिशत बढ़ा, और यह नाइट फ्रैंक के पीरी-100 के शीर्ष पर अपनी स्थिति बनाए रखा। रिपोर्ट के अनुसार दुबई अल्ट्रा-हाई-नेट-वर्थ इंडिविजुअल्स (यूएचएनडब्ल्यूआई) के लिए एक वैश्विक केंद्र के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत किया है। वहां वीज़ा संबंधी प्रोत्साहनों से इस तरह के आवास के बाजार को समर्थन मिला है।

विश्व स्तर पर, मुंबई के लक्जरी संपत्ति बाजार में 6.4 प्रतिशत की मूल्य वृद्धि देखी गई है, जो शहर को 2022 में पीरी 100 में 37वें स्थान पर रहा जो 2021 में 92वें स्थान पर था।

रिपोर्ट के अनुसार मुंबई में प्राइम संपत्तियों के मूल्य में 2023 में 3 प्रतिशत की वृद्धि देखने की उम्मीद है। बेंगलुरु की प्राइम संपत्ति के मूल्य सूचकांक में तीन प्रतिशत की वृद्धि रही और यह शहर इस सूचकांक 2022 में 63वें स्थान पर पहुंच गया। 2021 में बेंगलुरू 91वें स्थान पर था।

दिल्ली के प्राइम संपत्ति बाजार में मूल्य में 1.2 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई जिससे इसकी रैंकिंग 2021 के 93वें स्थान से 77वें स्थान पर पहुंच गयी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि तुलनात्मक आधार पर मुंबई में 10 लाख डॉलर से 113 वर्ग मीटर, दिल्ली में 226 वर्ग मीटर और बेंगलुरु में 385 वर्ग मीटर प्राइम सम्पत्ति खरीदी जा सकती मुंबई दुनिया का 18वां सबसे महंगा (अमेरिकी डॉलर के संदर्भ में) प्रमुख आवासीय बाजार है।

नाइट फ्रैंक पीरी-100 में 100 बाजारों के आंकड़े शामिल किए जाते हैं। इनमें 2022 में 85 बाजारों में उत्कृष्ट मकानों के मूल्य बढ़े। अमेरिका ने सात प्रतिशत वृद्धि के साथ यूरोप, मध्य पूर्व और अफ्रीका 6.5 फीसदी को शीर्ष प्रदर्शन करने वाले क्षेत्र के खिताब के लिए पीछे छोड़ दिया।

एशिया-प्रशांत कीमत सूचकांक में पिछले साल 0.4 प्रतिशत की वृद्धि रही।