गुलाब चंद कटारिया ने असम के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ली

Gulab Chand
Gulab Chand

Gulab Chand, गुवाहाटी, 22 फरवरी (वार्ता) : गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने श्री गुलाब चंद कटारिया ने बुधवार को असम के नए राज्यपाल के रूप में शपथ दिलाई। कटारिया (78) ने असम के 31वें राज्यपाल के रूप गुवाहाटी के श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में शपथ ग्रहण किया।शंकरदेव कलाक्षेत्र असम का सांस्कृतिक संग्रहालय है। यह गुवाहाटी शहर के पंजाबाड़ी क्षेत्र में स्थित है। यह एक ही परिसर में पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र को दर्शाते हुए एक कला और सांस्कृतिक संग्रहालय है।

Gulab Chand

कटारिया राजस्थान के उदयपुर के निवासी हैं और वह प्रोफेसर जगदीश मुखी के स्थान पर राज्यपाल बने हैं। श्री मुखी कार्यकाल पूरा करने के बाद रविवार को सेवानिवृत्त हो गये।जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने श्री कटारिया को असम का राज्यपाल नियुक्त किया था तब वह राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता थे।  कटारिया का जन्म 13 अक्टूबर, 1944 को हुआ था और वह 2014 से 2018 तक राजस्थान के गृह मंत्री रह चुके हैं। वह राजस्थान भाजपा के वरिष्ठ नेता और पार्टी की केंद्रीय कार्यसमिति के सदस्य रह चुके हैं।श्री कटारिया मंगलवार को गुवाहाटी पहुंचे जहां लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय (एलजीबीआई) हवाई अड्डे पर राज्य के मंत्रियों और नौकरशाहों ने उनका स्वागत किया।

यह भी पढ़ें : असम में बहू ने पति व सास की हत्या की