महिला की हत्या मामले में रक्षा जनसंपर्क अधिकारी गिरफ्तार

Guwahati News
Guwahati News

Guwahati News, गुवाहाटी 25 फरवरी (वार्ता) : तमिलनाडु की एक महिला की हत्या में कथित संलिप्तता के मामले में एक रक्षा जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) को असम के तेजपुर से गिरफ्तार किया गया है। असम पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि लेफ्टिनेंट कर्नल एएस वालिया को शुकवार को गिरफ्तार किया गया। हरियाणा निवासी कर्नल वालिया तेजपुर के मिशन चराली में भारतीय सेना की 4 कोर में रक्षा पीआरओ के पद पर तैनात हैं।

Guwahati News

उन्होंने बताया कि महिला का शव 15 फरवरी को गुवाहाटी के बाहरी इलाके चांगचारी में राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर पाया गया था। मृतका की पहचान तमिलनाडु निवासी बंद्या श्री के रूप में हुई है, जो छावनी में थी। वह अपने बेटे को ट्रेन से हावड़ा भेजने के लिए तेजपुर से गुवाहाटी आयी थी। महिला के पहने हुए पेंडेंट के आधार पर सेना के अधिकारी को गिरफ्तार किया गया। पेंडेंट कर्नल वालिया के नाम से तमिलनाडु में एक मंदिर परिसर में स्थित दुकान से खरीदा गया था।

य़ह भी पढ़ें : ZIRO VALLEY- लेखी ने अरुणाचल में जीरो घाटी में सांस्कृतिक केंद्र की स्थापना की सुनिश्चित