HARSHVARDHAN: हर्षवर्धन ने राज्यपाल गुरमीत को दी विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी

HARSHVARDHAN
हर्षवर्धन ने राज्यपाल गुरमीत को दी विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी
HARSHVARDHAN,07 मार्च (वार्ता)- उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) से राजभवन में मंगलवार को भारतीय मानव विज्ञान सर्वेक्षण के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. हर्षवर्धन ने शिष्टाचार भेंट की और राज्यपाल को संस्थान के क्रियाकलापों और पर्वतीय राज्य में चल रहे विभिन्न प्रोजेक्ट की जानकारी दी। लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने भारतीय मानव विज्ञान सर्वेक्षण की गतिविधियों की जानकारी प्राप्त करते हुए क्षेत्रीय अधिकारी को राज्य के आध्यात्मिक पर्यटन के क्षेत्र में अध्ययन करने को कहा।

HARSHVARDHAN: हर्षवर्धन ने राज्यपाल गुरमीत को दी विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की सभ्यता, संस्कृति और इतिहास के साथ-साथ यहां के आध्यात्मिक महत्व पर अध्ययन करते हुए अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करे। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि राज्य की जनजातियों के इतिहास और वर्तमान के विभिन्न पहलुओं का भी अध्ययन किया जाय। राज्यपाल ने संस्थान से उत्तराखण्ड के स्वास्थ्य चुनौतियों और पर्यटन के क्षेत्र में भी शोध कर अपेक्षित सहयोग करने को कहा। उन्होंने संस्थान की समस्याओं और चुनौतियों की भी जानकारी ली और उसमें सहायता का आश्वासन दिया।