-अक्षत सरोत्री
आज देश के लगभग 16 राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों में कोरोना वैक्सीन (vaccine) का टीकाकरण किया गया। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पहले दिन 1 लाख 91 हजार 181 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। वैक्सीन लगने के बाद अस्पताल में भर्ती होने का कोई मामला सामने नहीं आया।
जौहर यूनिवर्सिटी मामला: अब विश्वविद्यालय की जमीन होगी यूपी सरकार के नाम
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की लोगों से अपील
शनिवार को शाम छह बजे के करीब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक की। इस बैठक के बाद उन्होंने कहा कि वैक्सीन (vaccine) को लेकर किसी तरह के भ्रम में नहीं पड़ें। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि मेडिकल वैक्सीन के साथ सोशल वैक्सीन भी बहुत ज़रूरी है। हर्षवर्धन ने बताया कि आज देश के कई बड़े डॉक्टरों ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई है। हमें दवाई और कड़ाई दोनों का पालन करना है।
वैक्सीनेशन दौरान आए बेहोश होने के मामले, भारत बायोटेक ने किया मुआवजे का ऐलान
पहले कहाँ-कहाँ कितने लोगों को लगाईं गई वैक्सीन
स्वास्थ्य मंत्रालय (vaccine) ने बताया कि बिहार में 16401, आंध्र प्रदेश में 16963, यूपी में 15975, गुजरात में 8557, असम में 2721 और पंजाब में 1200 लोगों को वैक्सीन दी गई। छत्तीसगढ़ में 4985, हरियाणा में 4656, हिमाचल प्रदेश में 1408, जम्मू-कश्मीर में 1954 और झारखंड में 2897 लोगों को टीका लगाया गया। इसके अलावा कर्नाटक में 12637, मध्य प्रदेश में 6739, महाराष्ट्र में 15727, राजस्थान में 9279 और ओडिशा में 8675 लोगों को वैक्सीन दी गई।
ओडिशा सरकार रविवार को नहीं करेगी टीकाकरण
सरकार का कहना है कि वो वैक्सीन (vaccine) लेने वालों की हालत पर एक दिन नज़र रखेंगे। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव पी के मोहापात्रा ने ये जानकारी दी। पीके मोहापात्रा ने कहा, “जिन्होंने वैक्सीन ली है हम उन पर नज़र रखना चाहते हैं। सोमवार से ये फिर शुरू होगा और तब तक जारी रहेगा जब तक 3.28 लाख स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण नहीं हो जाता। बता दें कि देश में ओडिशा पहला राज्य है, जिसने वैक्सीनेशन प्रोग्राम पर एक दिन की रोक लगाई है।
पहले दिन ओडिशा में 8 हज़ार 675 लोगों को वैक्सीन लगाई गई
आपको बता दें कि पहले दिन ओडिशा में 8 हज़ार 675 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। अब सरकार इन तमाम लोगों पर रविवार को ऑब्जर्व करेगी। सोमवार से एक बार फिर टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया जाएगा। वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से बात करते हुए टीका लगवाने वाले पहले व्यक्ति बिरांची नाईक ने कहा, ‘‘मुझे करीब एक घंटे पहले टीका लगा। मैं बिलकुल ठीक हूं।