हरियाणा में दो आईएएस, तीन एचसीएस अधिकारी के स्थानांतरण

HCS officers
HCS officers

HCS officers, चंडीगढ़, 06 मार्च(वार्ता) : हरियाणा सरकार ने दो भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी और तीन एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति के सोमवार को आदेश जारी किए गए। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि नियुक्ति के लिये प्रतिक्षारत अजय सिंह तोमर को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, पंचकूला का प्रशासक (मुख्यालय) लगाया गया है।

HCS officers

कुरुक्षेत्र के उपायुक्त शांतनु शर्मा को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा कैथल के उपायुक्त का कार्यभार सौंपा गया है। इसी तरह एचसीएस अधिकारियों में बराड़ा के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) बिजेंद्र सिंह को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा अंबाला के सिटी मजिस्ट्रेट का कार्यभार सौंपा गया है। अम्बाला के सिटी मजिस्ट्रेट मुकुंद को कालांवली का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, जगाधरी के सम्पदा अधिकारी अभय सिंह जांगड़ा को डबवाली का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है

यह भी पढ़ें : हरियाणा: यमुना नगर-पंचकुला हाईवे पर ट्रक की बस से टक्कर में 7 लोगों की मौत, चार घायल