समर सीजन के समय शरीर में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ाने के लिए क्या करें.?

Healthy Drinks
Healthy Drinks

Healthy Drinks, गर्मी के मौसम एक ऐसा मौसम है, जिसमें खाने से ज्यादा कुछ ठंडी और कुछ ऐसी चीजें पीने की इच्छा होती है। जो शरीर को ठंडक दे, इसके साथ ही शरीर को अच्छे बैक्टीरिया मिले।  वहीं इस समय  अधिकतर शीतल पेय पीने की इच्छा होती है। ऐसा अत्यधिक पसीना निकलने से होता है। और अगर हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो शरीर में गुड बैक्टीरिया के असंतुलन या कमी से भी ऐसा होता है। तो चलिए जानते हैं कि शरीर में गुड बैक्टीरिया बढ़ाने के लिए गर्मी के दिनों में कैसे ड्रिंक्स का सेवन करना चाहिए-

Healthy Drinks

नींबू पानी  का सेवन करें

नींबू पानी तो वैसे भी हमें हमेशा पीना चाहिए, लेकिन गर्मी के दिनों में शरीर में पानी की कमी होने से बचाव के लिए नींबू पानी रोजाना पीना चाहिए ।

छाछ पिएं

छांछ पीने से हाजमा दुरुस्त रहता है। खासकर, दोपहर में भोजन करने के बाद एक गिलास छाछ पीना सेहत के लिए लाभदायक होता है। इससे बढ़ते वजन को भी कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

नारियल पानी पिएं

गर्मी के दिनों में यदि आप यूरिन में जलन और पित्त इम्बैलेंस की समस्या से जूझ रहे हैं, तो नारियल पानी जरूर पिएं। नारियल पानी से इलेक्ट्रोलाइट्स संतुलित रहता है। साथ ही शरीर का तापमान ठंडा रहता है।

गन्ने का जूस पिएं

गन्ने का जूस हमें कई बीमारियों में बचाता है। यहां तक कि डॉक्टर भी पीलिया रोग में गन्ने का रस पीने की सलाह देते हैं। इससे शरीर में उर्जा का संचार होता है। साथ ही शरीर हाइट्रेड रहता है।

यह भी पढ़ें : स्वस्थ रहने के लिए रोजाना कितनी मात्रा मे पीना चाहिए पानी.?