Heatwave condition : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि रविवार को देश के उत्तर-पश्चिम और मध्य भागों में हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी। इसी के साथ मौसम विभाग ने कहा कि सोमवार को भीषण गर्मी के कम होने की संभावना है।
IMD ने रविवार को दिल्ली में लू के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है, जिसमें भविष्यवाणी की गई कि पारा 46-47 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को और भी ज्यादा लू पड़ने की सम्भावना है।
यह भी पढ़ें : एक दिन में सामने आए कोरोना के 2487 नए मरीज, 13 की मौत
जम्मू में मौसम का सबसे गर्म दिन : Heatwave condition
जहां जम्मू में मौसम का सबसे गर्म दिन 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं राजस्थान के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं शनिवार को धौलपुर गर्म कड़ाही में बदल गया और पारा 48.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
हरियाणा में, गुरुग्राम सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि अंबाला, हिसार, करनाल, रोहतक, नारनौल, भिवानी और सिरसा में अधिकतम तापमान 44, 46, 43.2, 46.6, 45.5, 45.4 और 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
ये भी पढ़े : हमने गठबंधन तोड़कर गधों को बाहर निकाला: उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर तंज कसा
बठिंडा में अधिकतम तापमान
पंजाब में, बठिंडा में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, पठानकोट और गुरदासपुर में अधिकतम तापमान 45.6, 45, 44, 43.8 और 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इस बीच, IMD के मौसम विज्ञान महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा, “16 मई से हीटवेव धीरे-धीरे कम होगी। 15 मई की रात को उत्तर पश्चिम भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ होगा।”
ये भी पढ़े : CNG PRICE HIKE : देश में फिर बढ़े CNG के दाम, जानिए आपके शहर में कितने है रेट