Hijacked Ship: लुटेरों के चंगुल से बचे भारतीयों के चेहरे पर दिखी राहत, हाजेक करन वालों की जारी है तलाशी

भारतीय नौसेना ने बहादूरी की एक ओर मिशाल पेश की है। उसने अपनी सूझबूझ से शुक्रवार को उत्तरी अरब सागर में हाईजैक हुए मालवाहक जहाज ‘एमवी लीला नॉरफॉक’ में समुद्री लुटेरों के चंगुल में फंसे सभी 21 लोगों को बचा लिया, जिनमें 15 भारतीय भी शामिल हैं। इस घटना के बाद हर कोई भारतीय नौसेना की तारीफ कर रहा है। इन सबके बीच एक नौसेना ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें बचाए गए लोगों की खुशी साफ देखी जा सकती है। लोग भारत माता की जय के नारे लगाते और भारतीय नौसेना के जवानों को धन्यवाद देते नजर आए।
भारतीय नौसेना द्वारा साझा किए वीडियो में एक भारतीय कहता दिख रहा है कि उसे बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। वहीं, एक अन्य ने कहा कि 24 घंटे से डर में थे। अब हमें राहत मिली है।
इसी बीच, एक शख्स ने कहा कि हम सब भारत की नौसेना पर गर्व महसूस करते हैं। फिर क्या था सब लोग एक सुर में ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाने लगे।
नौसेना के मार्कोस कमांडो ने बताया था कि सूचना मिली थी कि जहाज पर हथियार से लैस पांच से छह लोग सवार हैं, जिनके बारे में कुछ जानकारी नहीं है। इस पर जहाज का पता लगाने के लिए तुरंत एक युद्धपोत, समुद्री गश्ती विमान पी-8 आई और लंबी दूरी के ‘प्रीडेटर एमक्यू9बी ड्रोन’ को तैनात किया गया। आईएनएस चेन्नई ने शुक्रवार को दोपहर बाद करीब 3:15 बजे अरब सागर में सोमालिया के तट के पास अगवा पोत को घेर लिया था।
कमांडो ने बताया कि जवानों ने जहाज को चारों ओर से घेर समुद्री लुटेरों को जहाज को छोड़ने की चेतावनी दी। उसके बाद भारतीय नौसेना के मार्कोस कमांडो अगवा पोत पर उतरे और उसकी तलाशी ली तो कोई लुटेरा वहां मौजूद नहीं था। ऐसे में लग रहा कि जब उन्होंने बड़ी संख्या में जवानों को देखा तो वो डर की वजह से वहां से भाग गए। फिलहाल, भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस चेन्नई कार्गो शिप एमवी लीला नॉरफॉक के पास मौजूद है। जहाज में बिजली उत्पादन और नेविगेशन सिस्टम को बहाल करके उसे अगले बंदरगाह तक यात्रा शुरू करने में मदद की जा रही है।