Himachal Politics: कांग्रेस के छह दलबदलू विधायकों की जाएगी सदस्यता? विधानसभा स्पीकर आज सुना सकते हैं बड़ा फैसला

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया (Assembly Speaker Kuldeep Singh Pathania) आज सुबह 11 बजे के आसपास 6 दलबदलू कांग्रेस विधायकों ((Turncoat Congress MLA) के भविष्य पर आदेश सुना सकते हैं। कांग्रेस विधायक और संसदीय कार्य मंत्री हर्ष वर्धन चौहान ने दलबदल विरोधी कानून के तहत छह को अयोग्य ठहराने के लिए याचिका दायर की थी। 

कांग्रेस विधायक आशीष बुटेल ने गुरुवार को कहा कि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) ने आज शिमला में सभी कांग्रेस विधायकों की ‘ब्रेकफास्ट मीटिंग’ बुलाई है। उन्होंने आगे कहा कि यह एक महत्वपूर्ण बैठक है। देखते हैं क्या होता है। यह एक अनौपचारिक बैठक है।