HOLI FESTIVAL: शिवराज ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की दी बधाई

HOLI FESTIVAL
शिवराज ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की दी बधाई
HOLI FESTIVAL, 07 मार्च (वार्ता)- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को होलिका दहन और धुलंडी पर्व की बधाई दी है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार चौहान ने कहा कि होली सिर्फ रंगों का त्यौहार ही नहीं बल्कि सामाजिक समरसता का प्रतीक भी है।

HOLI FESTIVAL: शिवराज ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की दी बधाई

मुख्यमंत्री ने अपील की कि होली पर्व को पारंपरिक उल्लास और भाई-चारे के साथ मनाये। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि होलिका दहन के लिए लड़की के स्थान पर गो-काष्ठ का उपयोग करें। रसायनयुक्त रंगों के स्थान पर प्राकृतिक रंग और गुलाल का उपयोग किया जाये। पर्यावरण की रक्षा के साथ त्यौहार मनाने का आनंद उठाएं।