अंकुश राजा का होली गीत ‘रंग लेके चढ़ी जनी सेज प’ रिलीज

SONG RELEASED
अंकुश राजा का होली गीत 'रंग लेके चढ़ी जनी सेज प' रिलीज
HOLI SONG RELEASED,19 फरवरी (वार्ता)- भोजपुरी अभिनेता अंकुश राजा का होली गीत रंग लेके चढ़ी जनी सेज प रिलीज हो गया है। अंकुश राजा ने अपना होली गीत ‘रंग लेके चढ़ी जनी सेज प’ रिलीज कर दिया है। ‘रंग लेके चढ़ी जनी सेज प’ एस आर के म्यूजिक से रिलीज हुआ है। इसमें अंकुश राजा के साथ आस्था सिंह नजर आ रही हैं, जिनकी केमेस्ट्री भी खूब पसंद की जा रही है। अंकुश राजा ने कहा कि उनकी तरफ से यह भोजपुरी के होली रंग में एक छोटा सा कंट्रीब्यूशन है, जो उनके भी दिल के करीब है।

HOLI SONG RELEASED: अंकुश राजा का होली गीत ‘रंग लेके चढ़ी जनी सेज प’ रिलीज

उन्होंने कहा कि होली सबों के लिए खास होता है। चाहे बच्चों की बात कर लें या युवाओं की या फिर बुजुर्गों की, होली की उमंग किसी में कम नहीं होती। लेकिन जब उसमें म्यूजिक की एंट्री होती है, तो रंगों में निखार खुल कर आता है। इसलिए मेरे इस गाने के सारे रंग अपने चाहने वालों को समर्पित है। अब बस उनके आशीर्वाद की जरूरत है। अंकुश राजा ने गीत ‘रंग लेके चढ़ी जनी सेज प’ को प्रियंका सिंह के साथ मिलकर गाया है।लिरिक्स बोस रामपुरी और म्यूजिक ओम झा का है। निर्देशक मनोज गुप्ता हैं।

इस गाना एस आर के म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है. पीआरओ रंजन सिन्हा हैं और निर्देशक मनोज गुप्ता हैं. आपको बता दें कि अंकुश राजा ने गीत ‘रंग लेके चढ़ी जनी सेज प’ को प्रियंका सिंह के साथ मिलकर गाया है, जो खुद एक भोजपुरी की म्यूजिक सनसनी हैं, अंकुश राजा और प्रियंका ने मिलकर इस गाने में भी खूब धमाल मचाया है. इससे पहले अंकुश राजा का गाना (Ankush Raja Bhojpuri Song) ‘सौतिनिया पीछा परल बिया’ (Sautiniya Picha Padal Biya) में दिखे थे. इसमें वे दो-दो हसीनाओं के बीच में फंसे दिखे थे. इसमें एक्ट्रेस सौम्या पांडे उनकी पत्नी के रोल में दिखाई दे रही हैं, जो शानदार डांस मूव्स दिखा रही हैं और अपनी अदाओं का जादू चलाते हुए नजर आ रही हैं.