पठानकोट सैन्य अड्डे पर कैंटीन कर्मचारी के हमले में वायुसेना अधिकारी घायल

Pathankot Military Base
Pathankot Military Base

Pathankot Military Base: भारतीय वायु सेना (IAF) के एक अधिकारी पर एक कैंटीन कर्मचारी ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारी पंजाब के पठानकोट में IAF बेस में एक स्क्वाड्रन लीडर है। आरोपी ने उस पर किसी नुकीली चीज से वार किया और उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं।

अधिकारी को इलाज के लिए चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

घटना के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी मेस कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने उसे ट्रैक करने के लिए सीसीटीवी फुटेज का उपयोग किया।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए डीसीपी लखविंदर सिंह ने कहा, “हमें इनपुट मिला कि IAF के एक अधिकारी पर हमला किया गया था और वह घायल पाए गए। जांच से पता चला कि हमले के पीछे एक मेस कर्मचारी था। हमने उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच चल रही है।”