आइस हॉकी महिला विश्व चैम्पियनशिप में इज़राइल की ऐतिहासिक जीत

Ice Hockey Women's
Ice Hockey Women's

Ice Hockey Women’s, येरुशलम, 31 मार्च (वार्ता) : इजराइल ने आइस हॉकी महिला विश्व चैम्पियनशिप के डिवीजन तीन ग्रुप बी के एक मुकाबले में गुरुवार शाम बोस्निया हर्जेगोविना के खिलाफ 4-1 से एतिहासिक जीत दर्ज की।
इज़राइल की महिला टीम के लिए यह पहली विश्व चैंपियनशिप जीत थी। टीम पिछले साल ही अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में शामिल हुई थी।

Ice Hockey Women’s

इज़राइल ने तीन-टीम ग्रुप में 1-3 जीत-हार के रिकॉर्ड के साथ अपना अभियान पूरा किया, जबकि बोस्निया टूर्नामेंट में 1-2 से आगे है।
बोस्निया का मुकाबला शुक्रवार को टूर्नामेंट में 3-0 के रिकॉर्ड के साथ ग्रुप ए में अव्वल सार्बिया से होगा

यह भी पढ़ें : मेक्सिको प्रवासी हिरासत केंद्र में आगजनी मामले में पांच गिरफ्तार