‘सीमा हैदर वापस नहीं लौटी तो मुंबई में होगा बड़ा धमाका’ मुंबई पुलिस को मिली धमकी

'सीमा हैदर वापस नहीं लौटी तो मुंबई में होगा बड़ा धमाका' मुंबई पुलिस को मिली धमकी
'सीमा हैदर वापस नहीं लौटी तो मुंबई में होगा बड़ा धमाका' मुंबई पुलिस को मिली धमकी

प्रेमी के पास पाकिस्तान से हिंदुस्तान पहुंची सीमा हैदर का नाम इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही है। इन दिनों सीमा हैदर से जुड़ी खबरें सोशल मीडिया के समंदर में गोते लगा रही हैं। अपने प्यार के खातिर पाकिस्तान से हिंदुस्तान आई सीमा हैदर का नाम लेकर एक अज्ञात व्यक्ति ने मुंबई को आर्थिक राजधानी को धमकाया है। इस धमकी देने वाले ने मुंबई पुलिस ट्रैफिक कंट्रोल रूम को उर्दू भाषा में कहा कि अगर सीमा हैदर वापस नहीं आती है, तो भारत को नुकसान पहुंचाया जाएगा। यह धमकी भरा फोन 12 जुलाई को मुंबई पुलिस ट्रैफिक कंट्रोल रूम में प्राप्त हुआ है। इसके अलावा, फोन करने वाले ने यह भी कहा है कि इस हमले की जिम्मेदारी यूपी सरकार की होगी।

मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है। हालांकि, वरिष्ठ अधिकारियों ने इसे धोखाधड़ी से संबंधित कॉल बताया है। अधिकारियों का कहना है कि यह एक फर्जी कॉल है। मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने यह बताया है कि वे अधिक जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं और मामले की जांच कर रहे हैं।

ये भी पढें: बारिश के कारण बनारस घाट हुए जलमग्न, डूब रहे मंदिर