IND vs SL, Asia Cup 2023: भारत ने श्रीलंका को दिया 214 रनों का टारगेट

IND vs SL Asia Cup
IND vs SL Asia Cup

IND vs SL, Asia Cup 2023: एशिया कप के सुपर 4 मुकाबले में भारत श्रीलंका के खिलाफ 213 रन पर आउट हो गया है। स्पिनरों ने दबदबा बनाते हुए सभी 10 भारतीय विकेट चटकाए और भारतीय क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है। रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 53 रन बनाए, जबकि श्रीलंका के स्पिनर वेलालागे ने भारत के खिलाफ अपना पहला 5 विकेट लिया।

इससे पहले कोलंबो में धूप के बीच श्रीलंका के खिलाफ सुपर 4 मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत की अंतिम एकादश में एकमात्र बदलाव के रूप में शार्दुल ठाकुर की जगह अक्षर पटेल को शामिल किया गया।