Asian Games 2023: भारत को तीरंदाजी में मिला एक और पदक, महिला टीम ने वियतनाम को हराया

तीरंदाजी महिला टीम ने वियतनाम को हराया
तीरंदाजी महिला टीम ने वियतनाम को हराया

भारतीय तीरंदाजों ने एशियाई खेलों के रिकर्व वर्ग में आज यहां पदक के 13 साल के इंतजार को खत्म किया। अंकिता भकत, सिमरनजीत कौर और भजन कौर की तिकड़ी ने वियतनाम को हराकर कांस्य पदक जीता। भारत की पांचवीं वरीय जोड़ी ने कांस्य पदक के मुकाबले में डो थी आन एनगुएट, एनगुएन थी थान नी और हाओंग फुओंग थाओंग की वियतनाम की टीम को 6-2 (56-52, 55-56, 57-50, 51-48) से हराया।

ये भी पढें: भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, क्रिकेटर शुभमन गिल हुए डेंगू के शिकार