Indian Navy: भारतीय नौसेना ने 23 पाकिस्तानियों को समुद्री डाकुओं से बचाया, मछुआरों ने लगाए भारत जिंदाबाद के नारे

भारतीय नौसेना इन दिनों अपनी समुद्री सीमाओं की रक्षा के साथ-साथ अन्य दूसरे देशों के नागरिकों की लुटेरों से जान बचा रही है। ताजा मामले में नौसेना ने 9 सशस्त्र समुद्री डाकुओं को सफलतापूर्वक आत्मसमर्पण के लिए मजबूर करने कर दिया।

जांबाज नेवी के जवानों ने समुद्री डाकुओं को नेस्तनाबूद करते हुए 23 पाकिस्तानी नागरिकों बचा लिया। जान बचेने वाली भारतीय नौसेना को पाकिस्तानी नागरिकों ने धन्यवाद दिया। साथ ही भारतीय नौसेना की विशेषज्ञ टीम द्वारा उन्हें डाकुओं से बचाने और एफवी अल-कंबर की स्वच्छता और समुद्री योग्यता जांचें पूरी करने के बाद ‘भारत जिंदाबाद’ के नारे लगाए।