इंडोनेशिया में भूस्खलन की चपेट में आकर दो की मौत

Indonesia News
Indonesia News

Indonesia News, जर्काता 26 मार्च (वार्ता) : इंडोनेशिया के प्रांत ,पश्चिम सुमात्रा में भारी बारिश के कारण रविवार को हुए भूस्खलन की चपेट में आकर धवस्त हुए एक पूजा केंद्र के मलबे में दबने से दो लोगों की मौत हो गयी। एक स्थानीय अधिकारी ने यह जानकारी दी। आपदा प्रबंधन एजेंसी ने स्थानीय मीडिया को बताया कि स्थानीय समयानुसार सुबह छह बजे पश्चिम प्रांत की अगम रीजेंसी में यह प्राकृतिक आपदा आयी। भूस्खलन के कारण तेजी से नीचे आया मलबा जब पूजा केंद्र की इमारत पर गिरा तो उस समय दोनों मृतक भीतर ही थे।

Indonesia News

उन्होंने बताया कि इलाके में शुक्रवार से भारी बारिश हो रही है और इसी कारण भूस्खलन की घटना हुई। बरसात के मौसम में इंडोनेशिया में अकसर बाढ़ और भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाएं बहुत बढ़ जाती हैं

यह भी पढ़ें : PUTIN: बेलारूस में परमाणु हथियार तैनात करेगा रूस