पूर्व छात्र द्वारा आग लगाने से गंभीर रूप से झुलसी प्राचार्य की हालत नाजुक

Indore fire
Indore fire

Indore fire, इंदौर, 23 फरवरी (वार्ता) : मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के सिमरोल थाना क्षेत्र स्थित एक कॉलेज के प्राचार्य को तीन दिन पहले एक पूर्व छात्र द्वारा ज्वलनशील पदार्थ डालकर जला दिया गया था। गंभीर हालत में महिला प्राचार्य को इंदौर के चोइथराम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आज दोपहर तक उनकी हालत नाजुक बनी हुयी, उन्हें गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में रखा गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सिमरोल थाना क्षेत्र स्थित बीएम कॉलेज की प्राचार्य विमुक्ता शर्मा को तीन दिन पूर्व एक पूर्व छात्र द्वारा ज्वलनशील पदार्थ डालकर जला दिया गया था। इस घटना में वह गंभीर रुप से झुलस गयीं थी। उन्हें इंदौर के चोइथराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह जिस दिन से अस्पताल में भर्ती थी उनकी हालत लगातार नाजुक बनी हुयी है।

Indore fire

प्राचार्य विमुक्ता शर्मा सोमवार को कॉलेज में थी। वह कॉलेज खत्म कर अपने घर जाने की तैयारी में थी, तभी परिसर में पूर्व छात्र आशुतोष श्रीवास्तव अपने साथ ज्वलनशील पदार्थ लेकर पहुंचा और प्राचार्य के ऊपर डाल दिया। इसके बाद उसने आग लगा दी। इस घटना में प्राचार्य गंभीर रुप से झुलस गयीं। वहीं, इस घटनाक्रम में आशुतोष भी झुलस गया था। घटना के बाद फरार आशुतोष को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आरोपी छात्र अस्पताल में भर्ती है। इसलिए पुलिस अभी उसे रिमांड पर नहीं ले सकी है।

यह भी पढ़ें : कमलनाथ ने किया प्रदेश का अपमान, जनता इसे नहीं सहन करेगी : शिवराज