अमेरिकी हमलों से पहले ईरान ने बचा लिया 400 किलो यूरेनियम? 10 परमाणु बमों को बनाने की ताकत

अमेरिकी हमलों से पहले ईरान ने बचा लिया 400 किलो यूरेनियम? 10 परमाणु बमों को बनाने की ताकत
अमेरिकी हमलों से पहले ईरान ने बचा लिया 400 किलो यूरेनियम? 10 परमाणु बमों को बनाने की ताकत
अमेरिकी हमलों के बाद ईरान के परमाणु ठिकाने पूरी तरह से तबाह हो गए। अब चौंकाने वाली रिपोर्ट आई है कि हमलों से पहले ईरान ने 400 किलो यूरेनियम छिपा लिया था। इनसे 10 परमाणु बम बनाए जा सकते हैं।

ईरान और इजरायल के बीच 13 जून से चल रही भीषण जंग में सैकड़ों लोगों की मौत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर तो करवा दिया, लेकिन कुछ ही घंटों में जंग शुरू हो गई है। इसके लिए ट्रंप ने ईरान और इजरायल दोनों पर गुस्सा निकाला है। इस बीच ईरान को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। ऐसी रिपोर्ट है कि इजरायल और अमेरिका के परमाणु ठिकानों पर हमलों से पहले ईरान ने तीनों साइट से 400 किलो यूरेनियम गुप्त रूप से निकाल लिया था।

ईरान की चालाकी
तेहरान ने अमेरिका और इज़रायल के संयुक्त हवाई हमलों से पहले अपने तीन बड़े परमाणु ठिकानों – फोर्डो, नतांज और इस्फहान से लगभग 400 किलोग्राम यूरेनियम का भंडार कथित तौर पर हटा लिया। यह यूरेनियम इतना पर्याप्त है कि उससे 9 से 10 परमाणु बम बनाए जा सकते हैं। यह यूरेनियम विशेष बैरल्स में छिपाया गया था, जिन्हें दस कारों के बूट में आसानी से फिट किया जा सकता है। अमेरिकी खुफिया सूत्रों का दावा है कि यह भंडार हमलों के ठीक पहले एक गुप्त स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया था।

अमेरिका और IAEA की पुष्टि

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के प्रमुख राफेल मारीआनो ग्रोसी ने इस यूरेनियम के गायब होने की पुष्टि की है। वेंस ने ABC न्यूज से बातचीत में कहा, “यह परमाणु ईंधन भविष्य में ईरान के साथ होने वाली किसी भी शांति वार्ता में एक बड़ा मुद्दा रहेगा। हम आने वाले हफ्तों में इस पर काम करेंगे।” हालांकि वेंस ने यह भी बताया कि अमेरिकी हमलों के चलते तेहरान अब उस यूरेनियम को हथियारों में बदलने की क्षमता खो चुका है, क्योंकि जरूरी उपकरण तबाह कर दिए गए हैं।

IAEA प्रमुख ग्रोसी ने CNN से कहा कि ईरान ने इस सामग्री को बचा कर रखने में कोई रहस्य नहीं किया। बाद में The New York Times से टेक्स्ट मैसेज में उन्होंने स्पष्ट किया कि वह यही 400 किलो यूरेनियम की बात कर रहे थे। यह स्टॉकपाइल इस्फहान के पास अमेरिकी हमलों से पहले एक गहरे परमाणु परिसर में देखा गया था।