कटहल: कटहल गर्मी के मौसम में खूब खाया जाता है।
जी हाँ और इस मौसम में उनका सब्जी, चोखा और पकौड़ी बनना आम बात है |
हालांकि मौसम में बढ़ती गर्मी के बीच जब कटहल पकना शुरू हो जाता है तो इसे खाना भी सेहत के लिए काफी
फायदेमंद होता है।
जी हां, पका हुआ कटहल खाने से शरीर स्वस्थ्य रह सकता है।
आप सभी को बता दें कि कटहल पोषक तत्वों से भरपूर एक मौसमी सब्जी है,
इसे खाने से शरीर कई बीमारियों से दूर रहता है |
दरअसल पके हुए कटहल में प्रोटीन की मात्रा बहुत ज्यादा होती है।
हां, और यह विटामिन ए, सी, थाइमिन, पोटेशियम, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, आयरन, नियासिन और
जिंक से भरपूर है।
इतना ही नहीं इसमें फाइबर के गुण भी पाए जाते हैं, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
दरअसल पके कटहल में पाया जाने वाला पोटैशियम दिल से जुड़ी बीमारियों को दूर रखने में मदद करता है
और लीवर को भी स्वस्थ रखता है। अब हम आपको पका हुआ कटहल खाने के फायदे बताते हैं।
also read: जानिए चंदन के ऐसे गुणों के बारे में, जिन्हें जानकर आप भी चंदन का इस्तेमाल करेंगे
फायदे-
पाचन में सुधार– गर्मियों में अगर आप पाचन ठीक न होने की समस्या से परेशान हैं
तो इसका सेवन अवश्य करें।
पका हुआ कटहल अल्सर और पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करता है।
इसके साथ ही यह वजन कम करने और दिल को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है।
इम्युनिटी बढ़ाता है- इसमें विटामिन सी पाया जाता है।
जी हां, और विटामिन-सी एक एंटीऑक्सीडेंट का काम करता है, जो इम्युनिटी को मजबूत करने में मदद करता है।
ऐसे में इसे खाने से शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।
also read: हाउस पार्टी आयोजन कर रहे हैं तो मेन्यू में शामिल करें मैंगो पेस्ट्री
दिल स्वस्थ – इसे खाने से दिल स्वस्थ रहता है।
दरअसल इसमें मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है।
और इससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।
– कशिश राजपूत