गहलोत, वसुंधरा सहित कई नेताओं की होली पर शुभकामनाएं

Jaipur Holi
Jaipur Holi

Jaipur Holi, जयपुर 07 मार्च (वार्ता) : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां सहित कई नेताओं ने रंगों के पर्व होली पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है । इस अवसर गहलोत ने विभिन्न मत और पंथ को एक रंग में रंगने वाले रंगोत्सव की समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली के रंग आप सभी के जीवन में सारे उमंग और पकवान रिश्तों में मिठास लेकर आएं।

Jaipur Holi

राजे ने कहा कि सभी देशवासियों को प्रेम व रंगों के पावन पर्व धुलंडी की हार्दिक मंगलकामनाएं। हर्षोल्लास का यह पर्व आपके जीवन में खुशियों के नये रंग भरे। चहुंओर सुख-समृद्धि व आनंद की वर्षा हो। उन्होंने कहा कि समाज में आपसी सौहार्द व एकता की गुलाल उड़ें तथा हर जीव का कल्याण हो। डा पूनियां ने कहा कि रंग, उत्साह एवं उल्लास के पावन पर्व रंगोत्सव की सतरंगी बधाई एवं शुभकामनाएं। इस मौके पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए यह पर्व आप सभी के जीवन को सुख- समृद्धि एवं खुशहाली के हर रंग से सराबोर करने की कामना की। इसी तरह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द डोटासरा, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ तथा अन्य कई नेताओं ने भी रंगों के त्यौहार होली पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें : बाइक सवार बदमाशों ने पदमपुर में आठ लाख की लूट