Jammu: इंडी गठबंधन को अनुराग ठाकुर ने बताया भ्रष्टाचारियों का ठगबंधन

जम्मू। कांग्रेस पार्टी को आयकर विभाग के नोटिस पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि जो भी कार्रवाई हो रही है, देश के कानून व नियमों के अनुसार हो रही है। कांग्रेस को वास्तविकता पहचानने की सलाह देते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस अहंकार में रहने वाला राजनीतिक दल है। उन्होंने कहा कि अगर देश के सभी राजनीतिक दल आयकर कानून का पालन करते है तो कांग्रेस क्यों नहीं कर सकती?

कांग्रेस पर नियमों व कानून की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगाते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस को केवल रिटर्न फाइल करनी थी लेकिन कांग्रेस ने ऐसा नहीं किए। कांग्रेस ने नगद में भारी मात्रा में चंदा लिया और इसकी कोई जानकारी नहीं दी। इसे लेकर कांग्रेस अदालत में भी गई लेकिन उसे कहीं राहत नहीं मिली। अनुराग ठाकुर ने कहा कि साठ साल तक देश में सरकार चलाने वाली कांग्रेस आज भी अहंकार में जी रही है और देश के कानून व नियमों की धज्जियां उड़ा रही है।

जम्मू-रियासी से भाजपा उम्मीदवार के नामांकन पत्र दायर करते समय उनके समर्थन में जम्मू पहुंचे अनुराग ठाकुर ने शनिवार को पत्रकारों के बातचीत करते हुए आईएनडी गठबंधन को ठगबंधन करार देते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपना भ्रष्टाचार का चोला बदलने का प्रयास करते हुए यूपीए को आइएनडी एलायंस का नाम दिया लेकिन उनका यह प्रयास सफल नहीं हो पाया।

कांग्रेस का भ्रष्टाचार आज भी सर चढ़कर बोल रहा है। कांग्रेस के सांसद से 350 करोड़ रुपये बरामद होते हैं और कांग्रेस शराब घोटाले के मुख्य आरोपित अरविंद केजरीवाल के साथ खड़ी नजर आई और आज तक केजरीवाल गिरफ्त में है तो कांग्रेस इस पर राजनीति कर रही है।

ठाकुर ने कहा कि आईएनडी एलायंस के पीछे भी वहीं भ्रष्ट चेहरे है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी जमानत पर है, लालू प्रसाद यादव, टू-जी घोटाले वाले ए राजा और शराब घोटाले के केजरीवाल, यह सब चोर-चोर मसोरे भाई एक मंच पर एकत्रित हुए है और जनता इन सभी भ्रष्ट चेहरों को पहचानती है।