जम्मू कश्मीर में तेज बारिश का अनुमान

Jammu and Kashmir
Jammu and Kashmir

Jammu and Kashmir, श्रीनगर, 31 मार्च (वार्ता) : जम्मू कश्मीर में अगले 24 घंटों में आसमान में बादल छाए रहने के साथ-साथ छिटपुट से लेकर तेज बारिश होने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार जम्मू कश्मीर में अगले दो दिनों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Jammu and Kashmir

एक स्वतंत्र मौसम पर्यवेक्षक फैजान आरिफ ने वार्ता से कहा कि जम्मू कश्मीर में सामान्य रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राजधानी श्रीनगर न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि गुरुवार को यह 6.6 डिग्री सेल्सियस था और यह मौसम की इस अवधि में सामान्य से 1.8 डिग्री ज्यादा है।
श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि गुरुवार को यह 4.6 डिग्री सेल्सियस था और मौसम की इस अवधि में यह सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।
दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि गुरुवार को यह 0.8 डिग्री सेल्सियस है, पर्यटन स्थल का तापमान मौसम की इस अवधि में सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।
कोकेरनाग में तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गुरुवार को यह 4.3 डिग्री सेल्सियस था और दक्षिण कश्मीर के प्रसिद्ध पिकनिक स्थल के लिए1 यह सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।
त्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि गुरुवार को यह 0.0 डिग्री सेल्सियस था। कश्मीर के प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट के लिए यह सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।
मौसम विभाग ने कहा कि कुपवाड़ा में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और सीमावर्ती कश्मीर जिले में मौसम की इस अवधि मे यह सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।

यह भी पढ़ें : PROJECT APPROVED: जम्मू-कश्मीर में कृषि क्षेत्र को पुनर्जीवित करने के लिए परियोजना को मंजूरी