जम्मू-कश्मीर में वर्षा, आंधी आने के आसार

Jammu-Kashmir
Jammu-Kashmir

Jammu-Kashmir, श्रीनगर, 16 मार्च (वार्ता) : केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को अगले 72 घंटों के दौरान वर्षा और आंधी आने के आसार हैं। मौसम विभाग ने बताया कि कश्मीर के कई हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। जम्मू-कश्मीर के कुछ स्थानों पर गुरुवार दोपहर और शाम को गरज के साथ बौछार पड़ने का अनुमान है। इसके अलावा, केंद्र शासित प्रदेश के कुछ स्थानों पर 17-20 मार्च तक रुक-रुक कर वर्षा या गरज के साथ तेज हवाएं चलने के आसार हैं। मौसम विभाग अधिकारियों ने किसानों को अगले तीन दिनों के दौरान बगीचों में छिड़काव स्थगित करने की सलाह दी है।

Jammu-Kashmir

इस बीच, जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में बुधवार रात न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है जबकि बुधवार को श्रीनगर में 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 8.4 डिग्री अधिक था। बारामूला जिले के गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में बुधवार रात न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 4.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है। अनंतनाग जिले के पर्यटन स्थल पहलगाम में रात का तापमान सामान्य से 2.0 डिग्री अधिक 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू में रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। केन्द्र शासित प्रदेश लद्दाख की राजधानी लेह और कारगिल में न्यूनतम तापमान शून्य 3.6 डिग्री सेल्सियस और शून्य 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

यह भी पढ़ें : कुलगाम में भूस्खलन से मकान और दुकान क्षतिग्रस्त