जापान ने रूस के 39 लोगों, 73 संगठनों की संपत्तियां कीं फ्रीज

टाेक्यो 28 फरवरी (वार्ता) जापान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि टोक्यो रूस के 39 लोगों और 73 संगठनों की संपत्ति फ्रीज कर रहा है। प्रतिबंध विशेष रूप से रूसी उप रक्षा मंत्री विक्टर गोरेमीकिन और रूसी राष्ट्रपति प्रशासन अलेक्जेंडर खारीचेव तथा बोरिस रैपोपोर्ट में उच्च पदस्थ अधिकारियों पर लगाए गए हैं।