JAPAN NEWS: जापान में समुद्र तट पर संदिग्ध गेंद पाए जाने से दहशत

JAPAN NEWS
JAPAN NEWS: जापान में समुद्र तट पर संदिग्ध गेंद पाए जाने से दहशत
JAPAN NEWS, 21 फरवरी (वार्ता)- जापानी पुलिस ने शिज़ुओका प्रांत के हमामात्सु शहर में एन्शुहामा समुद्र तट पर करीब 1.5 मीटर परिधि वाली एक संदिग्ध गेंद पायी है, जिसके कारण इस इलाके में आवागमन पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी गयी है। जापानी प्रसारक दाइची टीवी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। स्थानीय मीडिया ने बताया कि यहां के एक स्थानीय निवासी ने संदिग्ध गेंद को देखा, जिसके बाद उसने मंगलवार को स्थानीय समयानुसार करीब 08.45 बजे पुलिस को फोन किया।

JAPAN NEWS: जापान में समुद्र तट पर संदिग्ध गेंद पाए जाने से दहशत

पुलिस ने इस इलाके में यातायात के आवागमन को अस्थायी रूप से रोक दिया है। मीडिया के अनुसार, जानकारी मिलते ही विशेषज्ञ घटनास्थल पर पहुंचकर, वस्तु की जांच करने में जुटे हुए हैं। इसके अलावा, गेंद की तस्वीरें जापान सेल्फ डिफेंस फोर्स और कोस्ट गार्ड को भेजी गई हैं। माना जा रहा है कि यह गेंद धातु से निर्मित है लेकिन अभी तक इसके बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिली है।