जापान मोल्दोवा को दस करोड़ डॉलर का कर्ज देगा

टोक्यो, 25 फरवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने कहा है कि जापान मोल्दोवा को 10 करोड़ डॉलर का कर्ज देगा। यह जानकारी जापान के विदेश मंत्रालय ने दी है। मंत्रलाय के अनुसार श्री किशिदा ने शुक्रवार को यूक्रेन को 5.5 अरब डॉलर की वित्तीय सहायता देने का वादा किया। मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि श्री किशिदा ने मोल्दोवा को 10 करोड़ डॉलर का ऋण प्रदान करने के टोक्यो के फैसले के बारे में जी 7 समूह के सदस्यों को भी सूचित किया था।