फेस्टिवल सीजन में मिठाई खाने के बाद बढ़ जाए शुगर, तो जावित्री की चाय पीकर शुगर को करें कंट्रोल

Javitri Tea
Javitri Tea

Javitri Tea, फेस्टिवल सीजन की शुरुआत हो चुकी है। अभी 8 मार्च को देश भर में होली का जश्न मनाया जाएगा। इस त्यौहार पर जहां लोग एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते हैं। वहीं साथ मिलकर पूरी-पकवान और मिष्ठान का सेवन भी करते हैं। लेकिन इस बीच शुगर, डायबिटीज वालों को अपने स्वास्थ्य को लेकर बेहद चिंता हो जाती है। क्योंकि मिष्ठान डायबिटीज के मरीजों के लिए सही नहीं होता है। इससे शुगर बढ़ने का खतरा रहता है। लेकिन अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं, तो अभी आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है।, क्योंकि फेस्टिवल सीजन में बढ़ते शुगर को कंट्रोल करने के लिए आप जावित्री की चाय पी सकते हैं। जावित्री की चाय के सेवन से बढ़ते शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। तो चलिए जानते हैं क्या है जावित्री

Javitri Tea

जायफल और जावित्री दोनों का एक ही पेड़ से उत्पादन होता है। जायफल फल के बीज हैं, तो जावित्री फल के ऊपर फूल रूप में रहता है। इसमें एंटी डायबिटिक के गुण होते हैं। इसके लिए डायबिटीज के मरीज जावित्री का सेवन कर सकते हैं। इससे पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। एक शोध में दावा किया गया है कि जायफल और जावित्री रक्त शर्करा स्तर को कंट्रोल करने में सक्षम है। यह पेनक्रियाज को कार्य करने के लिए उत्साहित करता है। इतना ही नहीं आयुर्वेद में जावित्री को औषधि माना जाता है। और यह लोगों को विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाने का काम करता हैं।

कैसे करना चाहिए जावित्री का सेवन

जावित्री के कुछ टुकड़े एक गिलास पानी में डालकर अच्छी तरह से पका लें। और इसके बाद उसमें शहद मिलाकर इसका सेवन करें। वैसे तो हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार डायबिटीज के मरीज को रोजाना जावित्री की चाय पीनी चाहिए। लेकिन फिर भी अगर आप चाहें तो जावित्री का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं।