-कशिश राजपूत
JHARKHAND: झारखंड के चतरा में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि तीन युवकों ने महिला के साथ गैंगरेप किया और हैवानियत की सारी हदें पर कर दी।
आरोपियों ने महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद, महिला के प्राइवेट पार्ट में स्टील का ग्लास डाल दिया। उन्होंने चाय पीने वाला स्टील का छोटा गिलास निजी अंग में डाल दिया था।
गंभीर हालत में महिला को उपचार के लिए हंटरगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी अधीक्षक डॉक्टर वेदप्रकाश ने बताया है कि पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जाता है कि चतरा की पीड़ित महिला भी 50 साल की है।
BANDAUN: धर्मशाला में पुजारी और चेलों ने 50 साल की महिला से किया दुष्कर्म, एक और आरोपी गिरफ्तार
ऐसी ही एक घटना हालही में UP के बदायूँ में सामने आई थी,जहा पुजारी और उसके शिष्यों ने मिलकर 50 वर्षीय दलित महिला के साथ दुष्कर्म किया था और उसके प्राइवेट पार्ट में स्टील का रोड डाला था, जिससे उसका खून बहने लगा। खून रोकने के लिए उसके गुप्तांग में कपड़ा और रुई ठूंस दी थी।
BANDAUN RAPE CASE: मामले को जल्द फास्ट-ट्रैक अदालत में पेश किया जाएगा
पुलिस को जैसे ही घटना की सूचना मिली तो कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी अभी फरार है | उन्होंने कहा कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।