झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का चेन्नई में हुआ निधन

Jagarnath Mahato passes away
Jagarnath Mahato passes away

Jagarnath Mahato passes away: झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का गुरुवार को चेन्नई में निधन हो गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक व्यक्त करते हुए दुखद घटनाक्रम की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य ने अपना एक लोकप्रिय नेता खो दिया है। गौरतलब है कि महतो का चेन्नई के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था।

सीएम सोरेन ने ट्विटर पर लिखा “अपूरणीय क्षति! हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे! आज झारखण्ड ने अपना एक महान आंदोलनकारी, जुझारू, कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया। चेन्नई में इलाज के दौरान आदरणीय जगरनाथ महतो जी का निधन हो गया। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की…।”

ये भी पढ़ें: Hanuman Jayanti 2023: दिल्ली के जहांगीरपुरी में शोभा यात्रा की अनुमति, बंगाल में अर्धसैनिक बल तैनात