JHARKHAND: चेन्नई में झारखंड के शिक्षा मंत्री का निधन, स्टालिन ने शोक व्यक्त किया

JHARKHAND
चेन्नई में झारखंड के शिक्षा मंत्री का निधन, स्टालिन ने शोक व्यक्त किया
JHARKHAND, 06 अप्रैल (वार्ता)- झारखंड के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो का गुरुवार तड़के चेन्नई के एमजीएम हेल्थकेयर में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। अस्पताल द्वारा आज यहां जारी बुलेटिन में बताया कि महतो को स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद 14 मार्च को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और दिल का दौरा पड़ने के बाद कल उन्हें ईसीएमओ पर भर्ती कराया गया था। वह नवंबर 2020 में गंभीर कोविड एआरडीएस पीड़ित हुए थे जिसके बाद उन्हे सांस लेने मे बहुत दिक्कत हो रही थी और एमजीएम हेल्थकेयर में उनके दोनों फेफड़े का सफल प्रत्यारोपण हुआ था।

JHARKHAND: चेन्नई में झारखंड के शिक्षा मंत्री का निधन, स्टालिन ने शोक व्यक्त किया

उन्होंने झारखंड के शिक्षा मंत्री के रूप में अपना काम करना फिर से शुरू कर दिया था और नियमित चिकित्सा निगरानी में विधानसभा की कार्यवाही में सक्रिय रूप से हिस्सा ले रहे थे। बुलेटिन में कहा गया कि तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री मा. सुब्रमण्यम ने अस्पताल जाकर महतो के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि अर्पित की। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के.स्टालिन ने भी झारखंड के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो के निधन पर शोक व्यक्त किया।
स्टालिन ने एक ट्वीट में कहा, “यह जानकर बहुत दुख हुआ कि झारखंड के स्कूल शिक्षा मंत्री श्री जगन्नाथ महतो का आज चेन्नई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। मैं उनके शोक संतप्त परिवार और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।”