बेरोजगारी सबसे बडी समस्या है-कमलनाथ

Kamal Nath
Kamal Nath

Kamal Nath, आलिराजपुर, 03 मार्च (वार्ता) : मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश के आदिवासी अंचलों में रोजगार न मिलने से बड़ी संख्या में युवा पलायन कर रहे है। कमलनाथ आज यहां जोबट तहसील के उदयगढ में आदिवासियों के प्रसिद्व त्यौहार भगौरिया हाट मेें हिस्सा लेने पहुंचे। मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश मेें आज युवा भटक रहा है, उसे सही राह दिखाने की आवश्यकता है, आदिवासी अंचलों में लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है युवा का पलायन सबसे बडी समस्या है।

Kamal Nath

कमलनाथ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लोगों को भ्रमित कर रहे है, हर बार वे लोगों को रोजगार देने की बात करते है, लेकिन रोजगार कहां है, प्रदेश में उद्याेग समिट तो होती है, लेकिन निवेश नहीं आते हैं। कमलनाथ के भगौरिया हाट मेें पहुंचने पर विधायक कांतिलाल भूरिया, प्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष डां.विक्रांत भूरिया, विधायक हनी बघेल सहित कांग्रेसी नेताओं ने साफा बांधकर, झूलडी पहनाकर और तीर कमान भेंट कर स्वागत किया। कमलनाथ ने कहा कि किसानों को आज उनके फसल का सही दाम नही मिल रहा है। प्रदेश में विकास यात्रा नहीं बल्कि विनाश यात्राऐं निकाली गई है। सरकारी धन का इन यात्राओं के माध्यम से दुरूउपयोग किया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आगामी 06 मार्च को भगौरिया मेला में हिस्सा लेंगे

यह भी पढ़ें : भाजपा कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ के बयान पर प्रदेश भर में किया विरोध