प्रदेशवासियों को रामनवमी पर्व की कमलनाथ ने शुभकामनाएं दी

Kamal Nath
Kamal Nath

Kamal Nath, भोपाल, 30 मार्च (वार्ता) : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने रामनवमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है।

Kamal Nath

कमलनाथ ने ट्वीट के माध्यम से रामनवमी के पर्व पर शुभकामनाएं प्रदान करते हुए कहा है कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के अवतरण पर्व, रामनवमी की सभी मध्यप्रदेश वासियों को अनंत बधाई व शुभकामनाएं।
कमलनाथ ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम ने अपने जीवन में सत्य, नैतिकता, न्याय और निष्ठा का जो कठिन मार्ग चुना था, हमें भी उसी का अनुसरण करते रहना चाहिये। जय सियाराम

यह भी पढ़ें : शिवराज ने रामनवमी पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी