कश्मीर के मैदानी इलाकों में बारिश और ऊपरी भागों में हिमपात के बाद मौसम में सुधार

Kashmir plains
Kashmir plains

Kashmir plains, श्रीनगर 26 मार्च (वार्ता) : केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से घाटी के ऊपर भागों में ताजा हिमपात और मैदानी इलाकों में बारिश होने के बाद रविवार को मौसम में सुधार हुआ। मौसम विभाग ने इस दौरान अगले 24 घंटों में कश्मीर संभाग में मुख्य रूप से शुष्क मौसम और जम्मू संभाग में एक या दो स्थानों पर बहुत हल्की बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग ने कहा कि गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट सहित कश्मीर घाटी के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हुई, जबकि मैदानी इलाकों में पिछले कुछ दिनों के दौरान बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई। पूरे कश्मीर घाटी में दिन का तापमान भी सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। श्रीनगर में कई दिनों तक भीगे मौसम के बाद आसमान के साफ होने से सूरज दिखाई दिया।

Kashmir plains

श्रीनगर में रविवार को न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछली रात 5.8 डिग्री सेल्सियस था। इस अवधि के दौरान जम्मू और कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी में तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस अधिक था। श्रीनगर में भी पिछले 24 घंटों के दौरान आज सुबह साढ़े आठ बजे तक 4.1 मिमी बारिश दर्ज की गई। काजीगुंड में एक दिन पहले के 4.6 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 5.0 डिग्री सेल्सियस कम तापमान था। इस दौरान 6.4 मिमी बारिश हुई। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में न्यूनतम तापमान एक दिन पहले शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह प्रसिद्ध पिकनिक स्थल के लिए सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक था। इस दौरान 2.1 मिमी बारिश भी हुई। कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान पिछली रात के 3.8 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह दक्षिण कश्मीर पिकनिक स्थल के लिए सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस अधिक था। पिछले 24 घंटों के दौरान 6.3 मिमी बारिश भी दर्ज की गई। विभाग के अनुसार उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस नीचे 0.2 के मुकाबले शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट के लिए सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस अधिक था। पिछले 24 घंटों के दौरान रविवार को 08़ 30 बजे तक 3.8 सेमी बर्फबारी और 9.4 मिमी बारिश भी हुई। मौसम कार्यालय ने कहा कि कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान एक दिन पहले के 3.4 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस अधिक था। पिछले 24 घंटो के दौरान यहां भी 1.8 मिमी बारिश हुई

यह भी पढ़ें : कुलगाम में भूस्खलन से मकान और दुकान क्षतिग्रस्त