केजरीवाल और भगवंत मान हेमंत सोरेन से मुलाकात करने पहुंचे रांची

केजरीवाल और भगवंत मान हेमंत सोरेन से मुलाकात करने पहुंचे रांची
केजरीवाल और भगवंत मान हेमंत सोरेन से मुलाकात करने पहुंचे रांची

Delhi Ordinance: आज दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल झारखंड के मुख्यमंत्री हेेमंत सोरेन से मुलाकात करेंगे। उनकी मुलाकात झारखंड की राजधानी रांची में होगी। केजरीवाल के साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान भी रांची पहुंच चुके है। केजरीवाल दिल्ली में लाए गए अध्यादेश के खिलाफ लड़ाई में सभी पार्टियों से समर्थन जुटा रहे है। इससे पहले केजरीवाल ने तमिलनाडु के सीएम स्टालिन से समर्थन लेने चेन्नई गए थे। जहां स्टालिन ने कहा कि हम इस लड़ाई में आपके साथ है।

भगवंत मान क्यों गए झारखंड

सीएम भगवंत मान का कहना है कि मुझे भी इसी तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।मुझे बजट सत्र बुलाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ रहा है क्योंकि राज्यपाल राज्यपाल ऐसा करने की इजाजत नहीं दे रहे है।

ये भी पढें: गुमला में 3 लाख का इनामी नक्सली राजेश उरांव मारा गया