– कशिश राजपूत
मेष 5-2-21
आज का दिन महत्वपूर्ण है | आज लेनदेन में किसी प्रकार की जल्दबाजी न करें | आज धन का निवेश सोच समझ करें | भूमि संबंधी कार्यों से लाभ प्राप्त हो सकता है |
वृषभ 5-2-21
धन के उपयोग में सावधानी बरतें | आज धन हानि का योग बना हुआ है | आज लेनदेन का सही ध्यान रखें | बेहतर यही होगा कि आज के दिन आय से अधिक व्यय न करें |
मिथुन 5-2-21
धन लाभ के लिए आज मिथुन राशि के जातकों को आज कठोर परिश्रम करना पडे़गा | आज के दिन परिश्रम का पूर्ण भी प्राप्त होगा | इसलिए मेहनत करने से पीछे न हटें | लक्ष्मी जी का आर्शीवाद प्राप्त होगा |
कर्क 5-2-21
आज आपकी पारिवारिक स्थिति कुछ तनावपूर्ण हो सकती है, लेकिन फिर भी आप के भाइयों के सहयोग से आप अपनी सभी समस्याओं से मुक्ति पा लेंगे। आपका सायंकाल का समय आज देव दर्शन और दान पुण्य कार्य में बीतेगा।
सिंह 5-2-21
आज आपकी संतान के प्रति दायित्वो की पूर्ति होगी। आपको बाहर के खाने पीने से बचना होगा क्योंकि आपके स्वास्थ्य में गड़बड़ हो सकती है। अपनी लव लाइफ में आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखेंगे, तो संबंधों में मधुरता आएगी।
कन्या 5-2-21
आज आपको विदेश से कोई शुभ समाचार मिलने की उम्मीद है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा और आपकी योजनाओं को गति मिलेगी। आज आप वृद्धजनों की सेवा वह पुण्य के कार्यों पर कुछ धन व्यय कर सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा।
तुला 5-2-21
आज का दिन प्रेमीजनों के लिए अच्छा रहेगा | आपके स्वभाव में ज्यादा भावुकता रहेगी | परिवार के साथ भी अच्छा समय गुजरेगा | क्या न करें- दूसरों के निजी मामलों में आज दखल ना दें, नुकसान संभव है |
वृश्चिक 5-2-21
आज तन एवं मन से आप प्रफुल्लता का अनुभव करेंगे | परिवार का माहौल सुख-शांति से भरा रहेगा | क्या न करें- आज शीघ्र पैसा बनाने के तरीकों पर बिना सोच-विचार के कोई कदम न उठाएं |
धनु 5-2-21
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा है | अभ्यास में सफलता मिलेगी |आज किसी प्रकार की बहस का हिस्सा ना बनें | क्या न करें- आज हर प्रकार की मानसिक चिंताओं से दूरी बनाकर रखें |
मकर 5-2-21
अगर आप बहुत ज़्यादा तनाव महसूस कर रहे हैं, तो बच्चों के साथ अधिक समय बिताएँ | उनके प्यार भरे आलिंगन और मासूम मुस्कुराहट आपकी सभी परेशानियों को ख़त्म कर देंगे | केवल एक दिन को नज़र में रखकर जीने की अपनी आदत पर क़ाबू करें और ज़रूरत से ज़्यादा वक़्त व पैसा मनोरंजन पर ख़र्च न करें |
कुंभ 5-2-21
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा | दोस्तों के साथ दिन मौज-मस्ती में बीतेगा | दोस्तों के साथ किसी पार्टी में जाएंगे, पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी | प्रॉपर्टी के लेन-देन के लिए दिन शुभ है | पिता के साथ मिलकर कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं |
मीन 5-2-21
लंबे समय से रुका हुआ आपका काम आज के दिन सफलतापूर्वक पूरा होगा |आपको लाभ के लिए जोखिम उठाने पड़ सकते है | साझेदारी से किए गए कार्य आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगे | भूमि भवन संबंधी कामकाज में धन लाभ होगा |