महाराष्ट्र में आठ लाख की रिश्वत लेते हुए सहायक पुलिस निरीक्षक और हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

Kolhapur News
Kolhapur News

Kolhapur News, कोल्हापुर, 11 मार्च (वार्ता) : महाराष्ट्र में कोल्हापुर एवं सांगली भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के अधिकारियों ने शनिवार तड़के संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए जूना राजवाड़ा थाना के सहायक पुलिस निरीक्षक और हेड कांस्टेबल को आठ लाख रूपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। एसीबी ने यहां जारी विज्ञप्ति में बताया कि गिरफ्तार लोगों की पहचान सहायक पुलिस निरीक्षक नागेश सिद्धेश म्हात्रे (38) और हेड कांस्टेबल रूपेश तुकाराम कुंभार (41) के रूप में की गयी है। दोनों जूना राजवाड़ा थाने में कार्यरत हैं।

Kolhapur News

विज्ञप्ति के अनुसार शिकायतकर्ता ने पीएसआई म्हात्रे और हेड कांस्टेबल कुंभार से मुलाकात कर अपने रिश्तेदार पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज नहीं अनुरोध किया था, जिसके एवज में उन्होंने आठ लाख रुपये की मांग की थी। बाद में शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना कोल्हापुर और सांगली संभाग के एसीबी अधिकारियों को दी। एसीबी अधिकारियों ने आज तड़के जूना राजवाड़ा थाना के पास 0200 बजे जाल बिछाया और शिकायतकर्ता से आठ लाख रुपये लेते हुए म्हात्रे और कुंभार को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया

यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र कैबिनेट ने खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग पर लिए बड़े फैसले