मुंबई के एक सोसाइटी के पास हुआ भूस्खलन, दमकल की 4 गाड़िया पहुंची

भूस्खलन
भूस्खलन

मुंबई में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश जारी है। इसके चलते कई जगहों पर भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई जगहों पर जलभराव भी हो गए हैं। मुंबई में देर रात करीब 2 बजे अंधेरी ईस्ट चकला इलाके में एक आवासीय सोसायटी के पास भूस्खलन की घटना सामने आई है। यह घटना आधी रात में हुई जब सब लोग गहरी नींद में सो रहे थे। मौके पर दमकल की चार गाड़ियां और मुंबई पुलिस के जवान मौजूद हैं। मुंबई अग्निशमन विभाग के जानकारी के मुताबिक अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

ये भी पढें: बरेली में कांवड़ियों पर पथराव करने वाले आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा 14 दिन के न्यायिक हिरासत में